Posts

Showing posts from September, 2018

नज़रियाः अनूप जलोटा 28 के होते जसलीन 65 की होतीं तो?

तो प्रेम का मामला हमेशा नाज़ुक ही होता है, लेकिन कुछ प्रेम कहानियाँ इतनी नाज़ुक होती हैं कि उनके सामने आते ही समझो प्रेमियों की शामत आई! हिंदुस्तान में, अगर जाति या धर्म का फ़र्क़ हो तो परिवार और समाज के लोगों को तो तकलीफ़ होती ही है, प्रेमियों की जान को भी ख़तरा हो जाता है. अगर आर्थिक स्तर में फ़र्क़ हो तो लोगों की नाक-भौं सिकुड़ जाती हैं. जिसके पास पैसे ज़्यादा हों, उससे और उसके परिवार वालों से हमदर्दी भी जताई जाती है. और अगर उम्र में बहुत फ़र्क़ हो, तो प्रेमियों का मज़ाक उड़ाया जाता है. इसका ताज़ा उदाहरण है अनूप जलोटा और जसलीन मथारू की जोड़ी. ज़ाहिर है, मज़ाक जलोटा का उड़ाया जा रहा है क्योंकि उनकी उम्र ज़्यादा है. कहा जा रहा है कि दोनों में 37 साल का फ़र्क़ है, सो प्रेमिका बेटी की उम्र की है. मगर मज़ाक में एक तरह की ये ईर्ष्या भी झलक र ही है कि देखो! जवानों से बा ज़ी मार ले गया! मैं सोचती हूँ, क्या होता अगर 65 साल की औरत, ख़ासकर भजन गाने वाली या प्रवचन सुनाने वाली कोई देवी जी, 28 साल के किसी बेहद खूबसूरत, तने-कसे बदन वाले आदमी का हाथ पकड़ लेती? एक-आध महीने की बात...