Posts

Showing posts from July, 2019

वीजी सिद्धार्थ का शव मिला, सीसीडी के थे मालिक

'कैफ़े कॉफ़ी डे' यानी सीसीडी के संस्थापक मालिक वीजी सिद्धार्थ का शव बरामद किया गया है. वो पिछले दो दिनों से ग़ायब थे. सिद्धार्थ का शव बुधवार सुबह 6 बजे नेत्रावती नदी के ब्रिज के पास मिला. स्थानीय मछुआरों ने ही शव को खोजा जहाँ से वो ग़ायब हुए थे. मंगलुरु के पुलिस कमिश्नर संदीप पाटिल ने कहा कि सिद्धार्थ का शव बुधवार सुबह छह बजे के आसपास हुइगे बाज़ार के पास बरामद हुआ है. पाटिल ने कहा कि शव हुइगेबाज़ार के पास सुबह तैरता हुआ दिखा था जिसे मछुआ रों ने तट पर लाया. पुलिस कमिश्नर ने कहा, ''वो परिवार वालों का इंतज़ार कर रहे हैं कि शव की पहचान कर पुष्टि करें. शव को हॉस्पिटल ले जाया जा रहा है.'' सिद्धार्थ भारत में कैफ़े कॉफ़ी डे के सबसे बड़े रीटेल चेन के मालिक थे. बीबीसी हिन्दी से कर्नाट क के पूर्व मंत्री यूटी खादर ने कहा कि शव को जांच के लिए अस्पताल प हुंचाया गया है. खादर पूरी रात सिद्धार्थ की तलाश में लगी टीम के साथ काम कर रहे थे. खादर ने कहा, ''चेहरे पर ख़ून के हल्के निशान हैं लेकिन कोई चोट नहीं दिख रही है. डॉक्टर ही जांच के बाद ही कुछ बता पाएंगे....