चर्चा में रहे लोगों से बातचीत पर आधारित साप्ताहिक कार्यक्रम
स्टार्ट-अप्स उस खाई को भर रहे हैं. इनके फोन बूथ को ऑनलाइन ऑर्डर करके मंगाया जा सकता है और इसके पुर्जों को ख़ुद ही आसानी से जोड़कर बूथ खड़ा
किया जा सकता है.
बर्नस्टीन 2018 में शुरू हुई अमरीका की फोन-बूथ कंपनी रूम की एक केस स्टडी पर काम कर रहे हैं. उनका कहना है कि कम लागत वाले ये पॉड्स अपने निजी दफ़्तर को खो देने की थोड़ी भरपाई है.
युवा (मिलेनियल्स) श्रमिकों के लिए यह सही है. फोन बूथ बनाने वाले भी युवा हैं और उनको अपनी कंपनियों के लिए खरीदने वाले भी युवा हैं.
बर्नस्टीन के मुताबिक यह मिलेनियल्स की धारणाओं के अनुकूल है. गैर-मिलेनियल्स को अपने दफ़्तर का रूप-रंग बदलने में झिझक होती है, लेकिन मिलेनियल्स हर तरह के माहौल में काम करने के आदी होते हैं.
"मुझे लगता है कि वे प्रयोग करने, एक ऑफिस स्पेस लेने और उसे घर जैसा बनाने की अधिक संभावना रखते हैं."
फोन बूथ कुछ हजार डॉलर में ही आ जाते हैं. उनको खड़ा करने में हफ्तों या महीनों की जगह कुछ दिन ही लगते हैं. लचीलेपन और अस्थायित्व की आदी पीढ़ी के लिए वे बिल्कुल सही हैं.
शेविंग कंपनी हैरीज़ जनवरी 2018 में न्यूयॉर्क सिटी के अपने नये दफ़्तर में शिफ्ट हुई थी.
यहां अलग-अलग आकार के कई कांफ्रेंस रूम थे. एक बड़ा मल्टीपरपस एरिया था और दो-दो लोगों के बैठने लायक 10 छोटे केबिन थे.
हैरीज़ लैब्स के डायरेक्टर रिच चेन (31 साल) का कहना है कि न्यूयॉर्क ऑफिस पिछले डेढ़ साल में तेज़ी से बढ़ा. 2018 में यहां 200 लोग काम करते थे, 2019 में 300 लोग काम करते हैं.
कांफ्रेंस रूम को बुक करना मुश्किल हो गया और कर्मचारियों को लगने लगा कि उन्हें ऐसी जगह चाहिए जो पूरी तरह से साउंड-प्रूफ हो. इसलिए फरवरी में, हैरीज़ ने दो फोन बूथ खरीदे.
चेन कहते हैं, "ऑफिस में कोई निर्माण करना मुश्किल था, क्योंकि लोग पहले से यहां काम कर रहे थे." फोन बूथों को एक वीकेंड पर ही लगा दिया गया. सभी ने उनको पसंद किया.
चेन कहते हैं, "मैं फाइनेंस और लीगल टीम के करीब बैठता हूं. मैं देखता हूं कि उस टीम के लोग उन बूथों का रोज इस्तेमाल करते हैं." हैरीज़ के फैसिलिटी मैनेजर तो एक या दो और बूथ मंगाना चाहते हैं.
Change.org के ऑपरेशंस एंड लीगल अफेयर्स के उपाध्यक्ष डैनी मोल्दोवन का कहना है कि उनके न्यूयॉर्क ऑफिस में लगे तीन फोन बूथ ने ऑफिस की संस्कृति सुधार दी है.
"टीम को राहत है कि उनके निजी कॉल के लिए अधिक विकल्प मौजूद हैं. उनकी बातचीत से दूसरे लोगों को परेशानी नहीं होती और वे अधिक उत्पादक बने रहते हैं."
उनका कहना है कि फोन बूथ हर समय उपयोग किए जाते हैं. शुरुआत में तो लोग उनके खाली होने का इंतज़ार करते थे. इसलिए ऑफिस में जितनी जगह हो सकती थी, उतने में हमने उनकी तादाद बढ़ा दी."
मोल्दोवन कंपनी के विक्टोरिया, कनाडा ऑफिस के लिए भी फोन बूथ खरीदना चाहते हैं.
दुनिया भर में कुल श्रमशक्ति का आधा हिस्सा मिलेनियल्स का होने वाला है. पिछली पीढ़ियों ने जो खुले दफ़्तर बनाए हैं, उसकी समस्याएं उनको विरासत में मिली हैं.
वे काम करने की जगह को लेकर बहुत मांग नहीं करते, बल्कि ख़ुद को समायोजित करना जानते हैं.
क्यूब्ड के लेखक सावल कहते हैं, "इस मामले में मिलेनियल्स के पास ज़्यादा विकल्प नहीं हैं. न ही ज़्यादातर लोगों के पास इस बात के विकल्प हैं कि उनके ऑफिस कैसे दिखने चाहिए."
"पीढ़ियों के पास इच्छाएं नहीं होतीं, उनके आगे बस अड़चनें होती हैं और संभवतः मिलेनियल्स पीढ़ी को सबसे ज़्यादा चुनौतियां मिली हैं."
ये छोटे बूथ थोड़ी सी निजता और स्वायत्तता वापस देते हैं. बर्नस्टीन इस सवाल का जवाब तलाशने की कोशिश कर रहे हैं कि वे कहां तक पर्याप्त हैं.
उन्होंने एक विचार पेश किया कि किसी ऑफिस में काम करने वाले हर व्यक्ति का अपना निजी फोन बूथ हो.
"मेरे लिए प्रश्न यह है कि अब यह हमारे पोर्टफोलियो का हिस्सा है तो हममें से कितनों को इसकी वास्तव में ज़रूरत है और अगर यह नहीं होता तो उस जगह का हम क्या करते?"
बर्नस्टीन पूछते हैं कि अगर कंपनियां अपने ओपन प्लान की समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए ऐसे ज़्यादा से ज़्यादा फोन बूथ लगा रही हैं तो क्या हम वहीं नहीं पहुंच रहे हैं, जहां (केबिन) से हम चले थे.
"हो सकता है कि पुरानी जगह तक पहुंचने के लिए हमने और सघन रास्ता अख्तियार किया हो."
म्यूजियम ऑफ़ मॉडर्न आर्ट के वास्तुकला और डिजाइन विभाग की सीनियर क्यूरेटर पाओला एंटोनेली मिलेनियल्स पीढ़ी की नहीं हैं. उन्होंने फोन बूथ का एक विकल्प सुझाया है.
एक फोन बूथ कंपनी के डिजाइन देखने के बाद एंटोनेली की प्रतिक्रिया थी- "नहीं, मेरे लिए यह बहुत चरम स्थिति है."
मैंने उनसे पूछा कि क्या वह एक बेहतर समाधान सुझा सकती हैं. उनका उत्तर था- "हां, टहलने के लिए निकल जाना."
टेक्नोलॉजी ने पतले से फोन बूथ से भी काम करना संभव कर दिया है. लैपटॉप, वीडियो चैट और स्मार्टफोन से पहले के जमाने में ऐसा अगर नामुमकिन नहीं था तो भी बहुत मुश्किल था.
बर्नस्टीन कहत हैं, "ज़्यादातर युवा या कहें तो ज़्यादातर लोग अपने सभी उपकरण साथ रखते हैं. छोटी जगह में भी हम उनका इस्तेमाल कर सकते हैं क्योंकि उसके लिए आपको तार वाले टेलीफोन की ज़रूरत नहीं होती."
कस्टमर इंगेजमेंट प्लेटफॉर्म ब्रेज ने अपने न्यूयॉर्क ऑफिस में 2016 में फोन बूथ लगाया था.
उनके पुराने ऑफिस में करीब 15 बूथ थे. जून में वे नये ऑफिस में शिफ्ट हुए और 236 कर्मचारियों के लिए 17 बूथ का ऑर्डर दिया.
ब्रेज के सॉफ्टवेयर इंजीनियर रेयान स्कॉट कैंपबेल कहते हैं, "पुराने ऑफिस में मैं हफ्ते में कई बार कॉल करने या बैठकर काम करने के लिए उनका इस्तेमाल करता था."
वहां बैठकर उन्होंने कई बार घंटे-घंटे भर लंबा रिमोट कोडिंग इंटरव्यू भी लिया है.
वह कहते हैं, "हमारा ओपन फ्लोर-प्लान ऑफिस है. इसलिए शांति की कुछ जगह होना बहुत अच्छा था."
हैरीज़ के चेन को लगता है कि कॉल लेने या अपना निजी परफॉर्मेंस रिव्यू लिखने के लिए एकांत के अलावा यह स्टार्ट-अप्स और युवाओं के अनौपचारिक नज़रिये के लिए भी माकूल है. चेन ने हमसे बात करने के लिए भी अपने ऑफिस के एक बूथ का इस्तेमाल किया.

Comments
Post a Comment